{"_id":"60c7192f8d132b088a574d41","slug":"world-blood-donor-day-2021-people-donating-blood-at-amar-ujala-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रक्तदाता दिवस 2021: लोगों में गजब का उत्साह, अमर उजाला के रक्तदान शिविरों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रक्तदाता दिवस 2021: लोगों में गजब का उत्साह, अमर उजाला के रक्तदान शिविरों पर उमड़ी भीड़
Mon, 14 Jun 2021 02:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:24 PM IST
सार
शिविरों में लोगों को बताया गया कि रक्त का दान शरीर के लिए लाभदायक है। रक्तदान तमाम बीमारियों से सुरक्षित रखता है।
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अमर उजाला रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बढ़चढ़ कर लोगों ने रक्तदान किया। शिविरों में लोगों को बताया गया कि रक्त का दान शरीर के लिए लाभदायक है। रक्तदान तमाम बीमारियों से सुरक्षित रखता है। नियमित रक्तदान करने से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। हार्ट अटैक होने की आशंका कम रहती है। शरीर की नि:शुल्क जांच हो जाती है।
कानपुर देहात के अकबरपुर जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगा। जिसका शुभारंभ डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया। बांदा के मेडिकल कॉलेज में लगे शिविर में 27 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। वहीं हमीरपुर में रक्तदान शिविर में डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व सीएमओ ने रक्तदान किया। फर्रूखाबाद में भी रक्तदान शिविर लगा जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
चित्रकूट में डीएम समेत अन्य महादानिओं ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान
चित्रकूट में जिला चिकित्सालय और जानकीकुंड अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला सबसे पहले पहुंचे और शिविर का शुभारंभ कर उन्होंने रक्तदान किया। शिविर में 20 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।