{"_id":"5f9266f48ebc3e9b8409f060","slug":"worker-died-in-a-chemical-factory-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में केमिकल फैक्टरी में मजदूर की मौत, परिजनों ने गेट पर शव रखकर शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में केमिकल फैक्टरी में मजदूर की मौत, परिजनों ने गेट पर शव रखकर शुरू किया धरना
Fri, 23 Oct 2020 10:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
मजदूर के परिजन फैक्टरी के बाहर धरना देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के बघौली थाना इलाके के गणेशपुर गांव निवासी राम अवतार (40) पुत्र बोधराज सण्डीला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर की केमिकल की चपेट में आकर मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक, राम अवतार फैक्टरी में काम करते समय किसी केमिकल की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री के कर्मचारी देर रात रामअवतार को उसके गांव छोड़ आए।
गांव में ही आधी रात के बाद रामअवतार की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने फैक्टरी के जिम्मेदारों पर लापरवाही करने और इलाज न कराने का आरोप लगाते हुए शव फैक्टरी के गेट पर रखकर धरना देना शुरू कर दिया है।