फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Work will be done on the proposals of MLA-MP

विधायक-सांसद के प्रस्तावों पर होगा काम

Sat, 06 Nov 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Work will be done on the proposals of MLA-MP
इटावा। जिले में सेंट्रल जेल का उद्घाटन करने शनिवार को आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करने के दौरान पूरे जोश में दिखे। जहां उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बिना नाम लिए जमकर कोसा, वहीं कांग्रेस और बसपा को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना काल में सपा अध्यक्ष के घर से बाहर न निकलने पर जमकर खरीखोटी सुनाई। इटावा के नुमाइश मैदान में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस सरकार पर विकास का पैसा सही तरीके से खर्च हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व की सरकारों पर निशाना कसते हुए कहा कि हमारे यहां पर कुंडली धाम हुआ करते हैं। विकास के लिए आया पैसा कहां चला जाता था किसी को नहीं पता। पहले की सरकार पशुओं के विकास के लिए नहीं, बल्कि कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल पर पैसा खर्च करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज पैसा विकास के लिए खर्च हो रहा है, जनता की सुविधा के लिए खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक कि सकारात्मक दिशा में सोचते हैं तो विकास होता है। जब व्यक्ति नकारात्मक दिशा में सोचता है तो राजनीति का अपराधीकरण करता है।
दोस्तों को अपना हीरो बनाने का प्रयास करता है। अपराधियों के संरक्षण बर्ताव के खिलाफ हमें कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed