{"_id":"68b0ab30cf560468c9046f34","slug":"work-to-fill-potholes-on-the-road-at-bhognipur-crossing-has-started-there-will-be-convenience-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-131009-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भोगनीपुर चौराहा में रोड के गड्ढे भरने का काम शुरू, होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भोगनीपुर चौराहा में रोड के गड्ढे भरने का काम शुरू, होगी सहूलियत
Fri, 29 Aug 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
भोगनीपुर चौराहा ओवरब्रिज के नीचे रोड के गड्ढों की भराई कराते हाईवे कर्मी। संवाद
- फोटो : लोको रोड स्थित दरगाह पर अकीदत पेश करके जायरीन। संवाद
पुखरायां। झांसी-कानपुर हाईवे पर भोगनीपुर चौराहे के नीचे की खराब सड़क व गड्ढे भरने का काम शुरू किया गया है। एनएचएआई की टीम मरम्मत का काम कर रही है। इससे राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों को सहूलियत होगी। साथ ही जलभराव और हिचकोले भरे सफर से निजात मिलेगी।
भोगनीपुर ओवरब्रिज के नीचे से इटावा से बिंदकी फतेहपुर और हमीरपुर होकर अन्य प्रांताें का आवागमन करने वाले वाहन निकलते हैं। हाईवे निर्माण के बाद ओवर ब्रिज के नीचे बेरीकेडिंग कर दी गई, लेकिन सुंदरीकरण नहीं कराया गया। ओवरब्रिज के नीचे की सड़क उखड़ चुकी थी, कई जगह गहरे गड्ढे हो गए थे। इतना ही नहीं सर्विस रोड भी जर्जर स्थिति में थी। बारिश होने पर जलभराव हो जाता था। इससे वाहनों को निकलने में परेशानी होती थी।
अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद जिम्मेदारों ने संज्ञान लिया। कस्बा के नरेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार पाल, निलेश संखवार, वीरेंद्र तिवारी, ज्ञानेश चौबे, नईम, आरिफ ने बताया कि बारिश में जलभराव और गड्ढों से परेशानी होती है। बारिश के बाद सड़क से धूल उड़ने लगती है। इस समस्या को पिछले एक साल से अधिक से झेलते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
मगर यह समस्या पूरी तरह से दूर नहीं की जा सकी है। जबकि जनप्रतिनिधि, अधिकारी भी इसी सड़क से गुजरते हैं। सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार अनजान हैं। इधर खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को अधिकारियों ने संज्ञान लिया और मरम्मत का काम शुरू कराया है। एनएचएआई के सुपरवाजर रविंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल डामरयुक्त गिट्टी, जीरा से गड्ढों की भराई कराई जा रही है। इससे काफी सहूलियत होगी।