फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women were made aware under Mission Shakti

Kanpur News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

Sat, 30 May 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 30 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware under Mission Shakti
मूसानगर। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को कैलाशपुर में चौपाल लगी। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों खासकर महिलाओं और युवतियों को कानूनी अधिकार व अपराध से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रीना गौतम ने बताया कि महिलाओं के कानूनी अधिकार दिलाने, उनकी सुरक्षा व शासन से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई है। इसमें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन व घरेलू हिंसा से संबंधित कानून के बारे में बताया गया। कहा आज के दौर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है।
विज्ञापन

महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध, छेड़छाड़, बाल विवाह और दहेज उत्पीडन जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। मौजूद महिलाओं ने अपनी समस्याओं को बताया और सुझाव भी दिए। महिला आरक्षी मायावती, सौम्या मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed