फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   women suicide with there child in banda

बेटे को कमर से बांधा, बेटी को गोद में लिया अाैर कूद गई गहरे कुंए में

Tue, 21 Feb 2017 10:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
women suicide with there child in banda
महिला ने बच्चे संग कुंए में कूदकर दी जान
चित्रकूट जिले के तमरार में सोमवार को आधी रात के बाद 24 वर्षीय शोभा पत्नी उमेश यादव ने अपने दो मासूम बच्चों चार वर्षीय पुत्र शेरू और एक वर्षीय पुत्री रानी को लेकर ससुराल के मकान के सामने स्थित पुराने कुएं में छलांग लगा दी। घर में सो रहे ससुराल के अन्य लोगों को भनक ही नहीं लगी। मंगलवार को तड़के घर की महिलाएं जागीं तो शोभा के कमरे के दरवाजे खुले मिले। शोभा और उसके दोनों बच्चे बिस्तर से नदारद थे। तलाश करने पर चंदकदम दूर स्थित प्राचीन कुएं में पानी के ऊपर पुत्री रानी का शव नजर आया। ग्रामीणों और ससुराल वालों ने कुएं में उतरकर तीनों शव बाहर निकाले। शोभा और उसका पुत्र शेरू पानी में डूबे हुए थे। शोभा ने शेरू को अपनी साड़ी से साथ में बांध रखा था। 
विज्ञापन

मां और दो मासूमों की मौत से गांव में शोक छा गया। भरतकूप पुलिस ने मौके पर आकर तीनों शवों का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति उमेश सढ़ा (कालिंजर) गांव में किसान सेवा केंद्र में डीजल आपरेटर है। शोभा की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। उसका मायका सतना (मध्य प्रदेश) जिले में बरौंधा थाना क्षेत्र का लालपुर गांव है। ससुर मइयादीन ने पुलिस को दी तहरीर में शोभा को अर्द्धविक्षिप्त बताया है। हालांकि खबर पाकर तमरार गांव आ गए शोभा के पिता देवचरण ने अर्द्धविक्षिप्त होने की बात को झूठा बताया है। 
विज्ञापन


मां के आंचल में नींद के साथ मौत भी
बदौसा। चार वर्षीय पुत्र शेरू की मौत शायद मां शोभा के साथ लिखी थी। तभी वह सोमवार की रात जिद करके मां के आंचल में लिपटकर सो गया। मौत को गले लगाते वक्त भी मां शोभा ने शेरू को आंचल से अलग नहीं किया। अपनी साड़ी से उसे बांध लिया। बाबा मइयादीन ने बताया कि शेरू रोजाना उसके साथ सोता था। सोमवार को शाम न जाने क्यों उस पर मां के साथ सोने की जिद सवार हो गई। वह मां के पास जाकर सो गया। वरना रोज की तरह बाबा के साथ सोता तो शायद बच जाता। उधर, शोभा जिस कमरे में सोती थी उसका एक दरवाजा सीधे बाहर की ओर खुलता है। इसी से शोभा सीधे निकल गई। घर के अन्य कमरों में सो रहे लोगों को भनक नहीं लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

दिन में मंदिर के दर्शन, रात में गले लगाई मौत

women suicide with there child in banda
कुंअा
ससुराल में कोई आर्थिक तंगहाली जैसे हालात न होने के बावजूद अपनी दोनों संतानों समेत महज 24 वर्ष की उम्र में आत्महत्या कर लेने वाली शोभा यादव सोमवार को अपने बच्चों और ससुराल वालों के साथ पड़ोस के गांव तरसूमा (बदौसा) स्थित कालका देवी मंदिर गई थी। वहां आयोजित कन्याभोज में शामिल हुई थी। ससुराल वालों के मुताबिक कोई विवाद या कलह नहीं हुई। हालांकि पास-पड़ोस वालों का कहना है कि घर में चक्की से आटा पीसने को लेकर शोभा का अपनी सास से विवाद हो गया था। हालांकि ससुराल वाले इससे इनकार कर रहे हैं। ससुर मइयादीन ने बताया कि उनका परिवार संयुक्त है। उसके तीन भाई और पुत्र साथ रहते हैं। ससुराल में सास, ससुर, जेठ, जेठानी, देवर आदि सभी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed