Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women's will lied on the floor after the operation by hospital

चित्रकूट: ऑपरेशन के बाद महिलाओं को फर्श पर लिटाया, हंगामा बढ़ने पर वार्ड में किया गया शिफ्ट

Thu, 05 Dec 2019 10:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Dec 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
Women's will lied on the floor after the operation by hospital
हंगामे के बाद महिलाओं को बेड पर लिटाया गया - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में लाख प्रयास के बाद भी स्वास्थ्य सेवाओं के हालात बदतर हैं। बृहस्पतिवार को नसबंदी कैंप में व्यवस्थाओं के पोल खुल गई। ऑपरेशन के बाद जब महिलाएं ऑपरेशन कक्ष से बाहर निकलीं तो उन्हें बेड नसीब नहीं हुआ। सर्दी के सीजन में उन्हें कंबल देकर जमीन पर ही लिटा दिया गया।
विज्ञापन


यह देख परिजनों विरोध जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर सीएमएस वहां पहुंचे। स्टाफ को फटकार लगाकर सभी को महिला वार्ड भेजा। जहां बेडों की कमी के चलते एक बेड पर दो महिलाओं को शिफ्ट किया गया। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में महिला एवं पुरुष नसबंदी कैंप लगाया गया।
विज्ञापन


 
Trending Videos

जिसमें 43 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ। सुबह एक दर्जन महिलाओं को नसबंदी के बाद मौजूद स्टाफ  ने आपरेशन कक्ष के बाहर छोड़ दिया। महिलाएं वहीं जमीन पर लेट गईं। यह देख परिजन हंगामा काटने लगे। आरोप लगाया कि नसबंदी के बाद महिलाओं को वार्डों में न भेजकर आपरेशन कक्ष के बाहर लिटा दिया।

भीषण ठंडी में फर्श पर ही लेटी रहीं। किसी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया। गुस्साए तीमारदारों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने महिलाओं को आनन- फानन वार्ड में शिफ्ट कराया। बताते चले कि महिला वार्ड में बेडों की कमी के चलते दो मरीजों को रखा है।

चिकित्सक पीडी चौधरी ने बताया कि डॉ. रफीक अंसारी की देखरेख में महिला चिकित्सकों ने नसबंदी की है। सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि सभी महिलाओें को बेड पर शिफ्ट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed