{"_id":"690b8f09317538e4d0051d78","slug":"women-s-commission-vice-president-aparna-said-women-no-longer-feel-afraid-in-raising-the-flag-of-religion-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बोलीं- धर्म का झंडा उठाने में अब महिलाओं को नहीं लगता डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बोलीं- धर्म का झंडा उठाने में अब महिलाओं को नहीं लगता डर
Wed, 05 Nov 2025 11:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:24 PM IST
सार
करणी सेना के दीपोत्सव कार्यक्रम में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि आज लोग राष्ट्र के लिए सोचते है यह अच्छी बात है। कहा कि ये राष्ट्र सभी का है और सब इसको सुंदर बनाने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव यमुना तट पर हुए दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अब महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति कोई डर नहीं है। पहले अपने धर्म का झंडा उठाने में भी महिलाओं को डर लगता था। अब वह निडर बनकर अपने धर्म का झंडा उठाती हैं। यह बात बुधवार रात करणी सेना की ओर से आयोजित किए गए दीपोत्सव कार्यक्रम में पहुंचीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कही।
विज्ञापन
यमुना तट पर हुए दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान अपर्णा यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सौभाग्य है कि उन्हें इस कार्यक्रम के लिए अपनी ससुराल में आने का मौका मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री करते हुए कहा कि आज लोग राष्ट्र के लिए सोचते है यह अच्छी बात है। कहा कि ये राष्ट्र सभी का है और सब इसको सुंदर बनाने में सहयोग करना चाहिए। देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
बिहार चुनाव को लेकर महिला आयोग की जिला उपाध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इसमें कोई संशय नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से सेना में जनता की भावनाओं की कद्र न किए जाने के बयान पर कहा कि वह बड़े नेता हैं। अच्छे परिवार से आते हैं।
विज्ञापन
उनको सोच समझकर बोलना चाहिए था। देश हित की बात करनी चाहिए। आज सभी लोग देश को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। अपर्णा यादव महाआरती में भी शामिल हुईं। इस मौके पर करणी सेना के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। घाट 21 हजार दीपकों से बुधवार रात जगमग हो उठा।