फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   women raped by soldier son

शादीशुदा औरत को तमंचा दिखाकर सिपाही के बेटे ने किया बलात्कार

Mon, 26 Jun 2017 09:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Jun 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
women raped by soldier son
डेमो पिक
सिपाही के बेटे ने शादीशुदा महिला को धोखे से अपने घर बुलाकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने पर पड़ोसियों को आते देख आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। आरोपी फरार है। 
विज्ञापन


जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी लाखन परिहार ने रविवार शाम कहा कि उसकी भाभी ने उसे घर बुलाया है। वह देर शाम उसके घर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। वह बाहर आने लगी तो लाखन ने कमरे की कुंडी लगा दी और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो पड़ोसियों को आता देख वह धमकी देकर भाग गया कि किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा। 

विज्ञापन


महिला ने घर पहुंचकर पति को आपबीती बताई। पति की तहरीर पर पुलिस ने लाखन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। लाखन का पिता आरपीएफ में सिपाही है। उसकी मध्य प्रदेश में तैनाती है। कोतवाल का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed