फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women of the group will become self-reliant by taking training in hosiery industry

Kanpur News: होजरी उद्योग का प्रशिक्षण लेकर स्वावलंबी बनेंगी समूह की महिलाएं

Thu, 24 Jul 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Women of the group will become self-reliant by taking training in hosiery industry
कानपुर देहात। जिले में संचालित समूह की महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए हुनरमंद बनाया जा रहा है। ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण संस्थान आलमचंद्रपुर में महिला समूहों को होजरी, रेडीमेड कपड़े बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद एक हजार समूह की महिलाएं औद्योगिक इकाइयों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत होंगी।
विज्ञापन

गांव की महिलाएं अपना खुद का उद्योग लगा सकें, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत संचालित समूह की महिलाएं इसमें शामिल की जाएंगी। महिलाओं के समूह को लघु उद्योग से जोड़ा जाएगा। इससे महिलाएं अपना उद्योग आसानी से घर पर ही कर सकेंगी। इतना ही नहीं उत्पाद की पैकेजिंग और मार्केटिंग की जानकारी दी जाएगी। होजरी के कपड़े बनाना महिलाएं आसानी से सीख सकें। इसके लिए कपड़े की कटिंग, सिलाई के लिए मशीन मंगवाई गई है। प्रशिक्षण लेने के बाद महिलाएं स्वयं का रोजगार करने के साथ स्थानीय उद्योगों से जुड़ कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।
विज्ञापन

......................
आज से शुरू होगा प्रशिक्षण
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 100 समूहों का एक क्लस्टर बनाया गया है। प्रत्येक समूह में 10-10 महिलाएं यानी एक हजार महिलाएं सीधे तौर पर जुड़ी हैं। इनमें से कई महिलाएं अलग अलग क्षेत्र में काम भी कर रही हैं। अब इन महिलाओं को होजरी उद्योग से जोड़ने के लिए आगे लाया जाएगा। गुरुवार से प्रशिक्षण की शुरुआत होगी। अलग अलग बैच चलाए जाएंगे। प्रत्येक बैच में 35 महिलाएं शामिल हाेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
कानपुर व आस-पास होजरी उद्योग
होजरी उद्योग का प्रशिक्षण लेने के बाद महिलाओं को स्थानीय स्तर पर काम आसानी से मिल सकेगा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के डीसी गंगाराम ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी की पहल पर यह प्रशिक्षण शुरू हो रहा है। कानपुर व जिले में होजरी के उद्योग हैं। बाजार में होजरी कपड़ों की मांग भी अधिक है। महिलाएं प्रशिक्षण लेने के बाद होजरी के कपड़े सिलना सीखेंगी। इससे वह घर पर व उद्योगों से जुड़ कर स्वावलंबी बन सकेंगी।

..................
वर्जन
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई योजनाएं संचालित हो रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत व हुनरमंद बनाना लक्ष्य है। इसके लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। आरसेटी में होजरी का प्रशिक्षण शुरू कराया गया है। इसमें 100 सीएलएफ की महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके बाद मसाला उद्योग से महिलाओं को जोड़ने व उद्योग संचालित करने पर काम किया जाएगा। - लक्ष्मी एन, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed