फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women observed the Harchhath fast for the long life of their children.

Kanpur News: संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा हरछठ व्रत

Thu, 03 Sep 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 03 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Women observed the Harchhath fast for the long life of their children.
रसूलाबाद/झींझक। संतान के निरोगी और दीर्घायु होने की कामना को लेकर बुधवार को क्षेत्र में महिलाओं ने हरछठ (हलषष्ठी) का व्रत रखा। व्रती महिलाओं ने घरों में विधि-विधान से भगवान बलराम और हरछठ माता की पूजा-अर्चना की। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं ने हरछठ माता की कथा सुनी और संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

पूजा के लिए महिलाओं ने भैंस के गोबर से हरछठ माता का चित्र बनाया। बेर और पलाश की शाखाओं को मिट्टी में स्थापित कर पूजा की गई। मिट्टी के छोटे कुल्हड़ों में चना, ज्वार, बाजरा, जौ, धान, गेहूं और मक्का भरकर पूजन किया गया। इसके बाद पलाश के पत्तों पर दही, महुआ और पसई के चावल का प्रसाद ग्रहण किया। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्मोत्सव से जुड़ा यह पर्व संतान के आरोग्य और दीर्घायु के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं हल से जुते खेत में पैदा होने वाले अन्न का सेवन नहीं करतीं। गाय के दूध, दही और घी का भी सेवन वर्जित माना जाता है जबकि भैंस के दूध का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन

पूजन के दौरान महिलाओं ने हरछठ माता की कथा भी सुनी। कथा में व्रत के नियमों का पालन न करने से ग्वालिन के बच्चे पर आए संकट और उसके पश्चात प्रायश्चित करने पर बच्चे के पुनर्जीवित होने का प्रसंग सुनाया गया। कथा सुनने के बाद महिलाओं ने संतान के सुख, स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed