फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women in line for cylinders faint, causing commotion and road blockage

Kanpur News: सिलिंडर के लिए लाइन में लगीं महिलाएं गश खाकर गिरीं, हंगामा, सड़क जाम

Wed, 22 Apr 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Women in line for cylinders faint, causing commotion and road blockage
लाजपत नगर स्थित भागवत गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर न मिलने पर लोगों ने लगाया जाम इसी दौरान एक महि - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। भगवत गैस एजेंसी पर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। सुबह से दोपहर तक इंतजार के बाद स्टॉक न होने की लोगों को सूचना दी गई। इसी बीच लाइन में लगीं कुछ महिलाएं गश खाकर गिर गई। इससे आक्रोश फूट पड़ा। लोगों सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर मनमानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रतिदिन स्टॉक न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। सिलिंडर न होने के बावजूद केवाईसी, रबर पाइप और कनेक्शन नवीनीकरण के नाम पर 150 से 250 रुपये तक की वसूली की जा रही है। विरोध करने पर गैस न देने की धमकी दी जाती है। लोगों ने सवाल उठाया कि एक दिन पहले देर शाम आए स्टॉक को आखिर किसे और कब दे दिया गया। एजेंसी कर्मी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके और खिड़की बंदकर अंदर चले गए।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। करीब एक घंटे बाद सिलिंडर की गाड़ी पहुंचने पर सीमित संख्या में उपभोक्ताओं को गैस मिल सकी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की अनदेखी और लगातार हंगामा
भगवत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि 15-15 दिन पहले की बुकिंग के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभाग के अधिकारी सिर्फ सिलिंडर की आवक कम होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।



केस वन-
कांशीराम कॉलोनी निवासी सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि 26 अप्रैल को भतीजी की शादी के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी। सिलिंडर देने के निर्देश भी दिए गए लेकिन जब एजेंसी पहुंचे तो संचालकों ने स्टाॅक न होने की बात कहकर लौटा दिया।
केस दो-
भाभानगर के शिवपाल सिंह ने बताया कि दो सप्ताह पहले गैस सिलिंडर की बुकिंग की थी लेकिन ओटीपी न आने के कारण तीन दिन से एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। केवाईसी के नाम 200 रुपये भी ले लिए।

वर्जन-
सिलिंडर सभी एजेसिंयों पर पहुंच रहे हैं। गाड़ी पहुंचने में कभी-कभी विलंब हो जाता है जिसकी वजह से सुबह वितरण में दिक्कत आती है। यहां क्यों दिक्कत हो रही इसकी जांच कराई जाएगी।

राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी



4.60 लाख आवेदनों पर 4.30 लाख वितरण का दावा

कानपुर। जिले में एलपीजी सिलिंडर वितरण के आंकड़े और हकीकत अलग-अलग हैं। जिला पूर्ति विभाग 40 दिनों में 4,60,428 आवेदनों के सापेक्ष 4,30,999 उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरण करने का दावा कर रहा है जबकि जमीनी स्तर पर उपभोक्ता 10–12 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे हैं। शहर की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed