फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women councilors drawn into the dirty water

महिलाओं ने पार्षद को गंदे पानी में खींचा

Sat, 25 Jul 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 25 Jul 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Women councilors drawn into the dirty water
दादानगर की विवेकानंद मलिन बस्ती में घुटने तक सीवर का गंदा पानी भरने से क्षेत्रीय महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज महिलाएं सड़कों पर उतर आयी और रोड जाम करके हंगामा किया।
विज्ञापन


इसी बीच सूचना पाकर पुलिस और पार्षद पहुंच गईं। इस पर आक्रोशित महिलाओं ने पार्षद को गंदे पानी में खींचकर विरोध जाहिर किया। पुलिस के बीच-बचाव करने के बाद महिलाएं शांत हुईं। इसके बाद जेटिंग मशीन से सफाई शुरू हुई। विवेकानंद मलिन बस्ती में बीते दो दिनों से गंदा पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन


क्षेत्र में रहने वाली संगीता देवी, अंजू गुप्ता, प्रेमा गौतम, लक्ष्मी देवी, सोनी, सुशीला, लक्ष्मी गुप्ता, लता आदि ने बताया कि गंदे पानी के कारण घरों में कैद होकर रह गई हैं। इसके अलावा क्षेत्र में संक्रमण का खतरा भी पैदा हो गया। उन्होंने समस्या से निजात के लिए पार्षद से गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। शुक्रवार सुबह भी वह शिकायत लेकर पार्षद के पास पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पार्षद को धरना देने की चेतावनी भी दी, लेकिन उनके कान में जूं नहीं रेंगी। इससे आक्रोशित महिलाओं ने दादानगर सड़क को जाम कर दिया और पार्षद के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इधर, बवाल की सूचना पाकर गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और बवाल शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं पार्षद को मौके पर बुलाने पर अड़ी रहीं। पार्षद के आने के बाद महिलाएं उन्हें गंदे पानी में खींचने के बाद शांत हुईं।


पार्षद लाली गुप्ता का कहना है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा पानी और कचड़े के कारण नाला अक्सर चोंक हो जाता है। समस्या के समाधान के लिए पक्के नाले को तुड़वाकर साफ कराया जाएगा। इसके लिए अनुमति लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed