Orai: सड़क के बीच में भिड़ी महिलाएं, हाथापाई के साथ नोचतीं रही बाल, मकान को लेकर हुआ था विवाद
कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड पर महिलाएं मकान के विवाद में आपस में भिड़ गईं। लोगों के मना करने के बावजूद वो एक-दूसरे को पीटती रहीं। सूचना पर पहुंची सभी को महिला थाने ले आई,जहां दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विस्तार
उरई जिले में जमीनी विवाद को लेकर कुछ महिलाएं आपस में उलझ गई। मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड के समीप रविवार को कुछ महिलाएं जमीनी विवाद को लेकर आपस में उलझ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला उमरार खेड़ा की रहने वाली लल्ला बेटी के मकान का विवाद चल रहा है। इसे लल्ला बेटी अपनी पांच बेटियों में मकान चार को देना चाह रही हैं, जिसमें वह अपनी बेटी अंजू पाल को मकान की हिस्सेदारी नहीं देना चाहती है।
इसी बात को लेकर अंजू देवी ने इसका विरोध किया, जिस पर वह चौकी पहुंची थी। मगर लल्ला बेटी की पुत्रियां ममता, बबीता और संगीता भी बस स्टैंड चौकी पहुंच गई। यहां पर अंजू पाल से उनका विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि सभी में मारपीट होने लगी।
घटना का वीडियो बनाकर किया वायरल
देखते ही देखते उनके बीच बस स्टैंड चौकी के पास ही हाथापाई शुरू हो गई। इस हाथापाई के दौरान पुलिस वालों ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने किसी की नहीं सुनी और एक दूसरे की चोटियां बाल खींचती रहे।
इसे देखते हुए वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
दोनों पक्षों की ओर से दर्ज हुआ मामला
मामला बढ़ता देख पुलिसवालों ने महिला पुलिस को बुलाकर मामले को शांत कराया। पुलिस सभी को महिला थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे की शिकायत की। इस पर पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।