फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   women are selling ganja in fatehpur

बेखौफ होकर महिलाओं ने पकड़ी गांजा बिक्री की राह, हाल ही में 1 महिला को भेजा गया जेल

Fri, 05 Oct 2018 10:09 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
women are selling ganja in fatehpur
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर जिले में भांग कारोबार की आड़ में खुलेआम बिकने वाले गांजे की डोर कस्बे में कुछ महिलाओं ने थाम रखी है। पुरुष कारोबारियों के साथ ही अब बेसहारा महिलाएं इस कारोबार में बेखौफ होकर उतर रही हैं। पुरुषों के मुकाबले आसानी से नशे का सौदा कर यह निकल रही हैं। इसका खुलासा हाल ही में पुलिस की धरपकड़ से साबित हुआ है। चर्चा है कि खागा में दो और महिलाएं इस कार्य में उतर चुकी हैं।
विज्ञापन


खागा कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पहले ही मानू का पुरवा के पास से एक महिला को दो किलो 100 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था। महिला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की बताई गई लेकिन वह काफी समय से खागा के मानू का पुरवा में अपना निवास बनाकर रह रही थी। महिला को जेल भेजने के बाद पुलिस ने इस कारोबार को खंगाला तो पता चला कि अभी दो महिलाएं और भी हैं जो कस्बे के अंदर ही बड़े स्तर पर गांजा बिक्री का काम करती हैं। पुलिस के सामने इनके नाम तो आ गए हैं लेकिन अभी वह सटीक सूचना के इंतजार में है। इलाकाई लोगों की मानें तो कस्बे में भांग की आड़ में गांजा कारोबार का दायरा बढ़ता जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed