फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Womans dead body with head and hands cut off was lying in the field, suspicion of murder over property dispute

UP: खेत में पड़ा था महिला का सिर और हाथ कटा शव, प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का शक, बैगन से पुलिस को मिला सुराग

Sat, 11 Nov 2023 06:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Nov 2023 06:18 AM IST
सार

Fatehpur News: हत्या के पीछे प्रापर्टी विवाद का मामला आया है। सीओ ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त हो चुकी है। देर शाम खजवा कस्बे के वीरपुर गांव कुएं से महिला के दोनों हाथ बरामद किए हैं। मामले की गहनता से जांच चल रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Womans dead body with head and hands cut off was lying in the field, suspicion of murder over property dispute
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में रामगंगा निचली नहर की पटरी पर महिला का सिर व दोनों हाथ कटा हुआ शव बरामद हुआ। देर रात पुलिस शव की शिनाख्त कर सकी। देर शाम पुलिस ने वीरपुर गांव स्थित कुएं से महिला के दोनों हाथ बरामद किए हैं। हत्या की वजह प्रापर्टी बताई जा रही है।

विज्ञापन

कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव निवासी रजनी कुशवाहा (30) के पति दयाराम कुशवाहा की करीब 10 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद रजनी परिवार से अलग रहती थी। वह सिलाई और कास्मेटिक की दुकान संचालित कर परिवार का भरण-पोषण करती थी।
विज्ञापन

एक माह पहले ससुर ननकऊ कुशवाह मौत हो गई। ननकऊ के दयाराम के अवाला तीन पुत्र शिवराम, जयराम, सियाराम थे। ननकऊ से कुछ दिनों पहले तीनों बेटों ने जमीन का बैनामा करा लिया था। पता लगने पर बैनामे में रजनी ने आपत्ति दाखिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव के सिर और दोनों हाथ कटे हुए थे
इधर, रजनी का शुक्रवार सुबह कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव नहर पटरी पर झाड़ियों के बीच शव मिला। ग्रामीण शव देखकर सिहर गए। सिर और दोनों हाथ कटे हुए थे। एसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी विजय शंकर मिश्रा, फोरेसिंक टीम समेत भारी अमला मौके पर पहुंचा।

नाक की कील और गले का माला भी मिला
घटनास्थल पर गोल बैगन के दो बोरे पड़े मिले। मृतका की नाक की कील, गले का माला मिला। महिला मैक्सी पहने हुए थी। एसपी ने जांच में चार टीमें लगाई। हाथीगांव से महिला और उसके देवरों के लापता होने का पता लगा। इसके आधार पर बिंदकी सीओ सुशील दुबे ने टीम के साथ हाथीगांव से लोगों की धरपकड़ की।

हत्या के पीछे प्रापर्टी विवाद का मामला आया है
हत्या के पीछे प्रापर्टी विवाद का मामला आया है। सीओ ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त हो चुकी है। देर शाम खजवा कस्बे के वीरपुर गांव कुएं से महिला के दोनों हाथ बरामद किए हैं। मामले की गहनता से जांच चल रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बैगन से पुलिस को मिला सुराग
कोरसम गांव में शव मिलने वाली जगह पर गोल बैगन के दो बोरे मिले हैं। एक बोरा जूट और दूसरा बोर खाद का है। दोनों बोरे फटने से बैगन बिखरे मिले हैं। इन बैगनों की पैदावार आसपास के कुछ चिन्हित गांवों में होती है। इन गांवों में संपर्क करने के दौरान जिला पुलिस ने कानपुर महाराजपुर पुलिस से संपर्क किया।

बोरे में बैगन मिलने से घटना किसान परिवार की मानी जा रही
इससे महिला की पहचान हो सकी। बोरे में बैगन मिलने से घटना किसान परिवार की मानी जा रही थी। बैगन की पैदावार कानपुर के महाराजपुर की गंगा कटरी, कल्यानपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव किनारे कटरी, खजुहा चौकी आसपास के गांव, बकेवर थाने के शाहजहांपुर, औंग के बनियनखेड़ा गांव के किसान करते हैं।

पुलिस फुटेज खंगालने में जुटी है
इस तरह से पुलिस बैगन के सहारे महिला की शिनाख्त में कामयाब हो सकी। वारदात स्थल पर आने और जाने के चार प्रमुख रास्ते हैं। पुलिस चारों रास्तों के फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस को हाथीगांव में जांच के दौरान रजनी के घर से कुछ टूटे बाल और तोड़िया बरामद हुई है।

शव ठिकाने लगाने कातिल लेकर आए हैं
इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्या हाथीगांव में गला दबाकर की होगी। शव ठिकाने लगाने कातिल लेकर आए हैं। पुलिस ने काटे गए सिर और हाथों की क्षेत्र में 100 मीटर तक तलाश की। कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि देर रात दोनों हाथ बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed