फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman's body found in canal, could not be identified

Kanpur News: नहर में मिला महिला का शव, नहीं हो सकी पहचान

Thu, 22 Aug 2024 03:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in canal, could not be identified
सैफई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के पाताझारी गांव के पास ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर एक महिला का शव भोगनीपुर गंग नहर में झाड़ियों में फंसा देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विपिन कुमार ने पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शव आठ से दस दिन पुराना लग रहा था। उम्र करीब 45 वर्ष आंकी गई है। शव छत विक्षित होने की वजह से शिनाख्त नहीं हो सकी।(संवाद)
विज्ञापन

...................................................
मजदूर की बाइक चुराते सीसीटीवी कैमरे में कैद
भरथना। क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी गोविंद सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। उसमें बताया कि वह मजदूरी करता है। पिछले कुछ दिन पहले कस्बा के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी राजीव कुमार के निर्माणाधीन भवन में मजदूरी करने के दौरान बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद आसपास लगे कैमरे चैक करने पर मोहित निवासी नगला राजा भरथना बाइक को चोरी कर ले जाता दिखाई दे रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।(संवाद)
विज्ञापन

...................................................
किसान पर के ऊपर धारदार हथियार से हमला
भरथना। क्षेत्र जारपुरा गांव निवासी वीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। उसमें बताया कि बीती 28 जुलाई को खेत में पानी लगाने जा रहे थे। रास्ते में स्थित बाग के पास पहले से ही घात लगाए गांव के ही यदुवंशराज, उनकी पत्नी ममता देवी, पुष्पेंद्र यादव, विनीत यादव, सत्यवीर, यदुनंदन, यदुवीर व पुष्पा देवी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडो व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

...................................................
पत्नी को प्रताड़ित करने पर दर्ज हुई रिपोर्ट
बसरेहर। बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि कस्बा के एक युवक से उसके बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। जिसके बाद युवक ने उसके साथ शादी की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। युवक के परिजनों से शादी की बात करने पर उन्होंने मना कर दिया। दोनो ने आर्य समाज मंदिर में करीब पांच माह पहले शादी कर ली। उसके बाद मारपीट भी की गई। पति ने अनजाने में गर्भपात की दवा खिला दी थी। पति दहेज में दो लाख रुपए मांगने लगा। थाना अध्यक्ष समित चौधरी ने बताया कि महिला की शादी सात साल पहले सिरसागंज के किसी युवक से हुई थी। जिससे उसका तलाक हो गया था। उसके बाद युवती का प्रेम प्रसंग कस्बे के रीतेश से हुआ। जिसके बाद इन दोनों ने आर्य समाज से शादी की है। रीतेश के खिलाफ मारपीट व दहेज एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।(संवाद)
...................................................
बारिश में ढहा किसान का कच्चा मकान
जसवंतनगर। बलरई क्षेत्र के नगला विशुन गांव में बारिश के चलते किसान वेताल सिंह का कच्चा मकान गिर गया। मकान के मलबे में घर का सारा सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। वेताल सिंह ने बताया कि उनका मकान लकड़ी और मिट्टी से बना था। जो बारिश के चलते गिर गया। जब उनका परिवार घर से बाहर आ गया, तो मकान की दीवारें भी टूट गईं और पूरा मकान ढह गया। पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि घर के अंदर रखा अनाज, भूसा और गृहस्थी का सारा सामान दब कर क्षतिग्रस्त हो गया।(संवाद)
...................................................
बाइकों की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
उदी। पछायंगाव थाना क्षेत्र के नायकपुरा गांव मोड़ के पास दो बाईकों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में पछायंगाव क्षेत्र के नायकपुरा निवासी रामभगत (50) पुत्र ओमप्रकाश की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गोलू पुत्र मनीष निवासी भामसपुरा भिंड मध्यप्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रामभगत जैतपुरा बाजार करके घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।(संवाद)

...................................................
शस्त्र लाइसेंस निलंबित
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के जैनपुरा निवासी अशोक यादव उर्फ अवनीश ने गांव में एक घर में घुसकर जान से मारने की नियत से बंदूक से फायर किया था। रुपये की मांग को लेकर मारपीट की थी। एसएसपी ने अशोक की रिपोर्ट डीएम को भेजकर शस्त्र का लाइसेंस निलंबित करा दिया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed