फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman was murdered for demanding Rs 1 lakh in return for illicit relations, Police arrested two murderers

UP: अवैध संबंध बनाने के एवज में मांग रही थी एक लाख, गला दबाकर महिला को मारा...फिर जलाया, ये सामान हुआ बरामद

Sun, 03 Dec 2023 09:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Dec 2023 09:23 AM IST
सार

Farrukhabad Crime: एसपी विकास कुमार ने पुलिस लाइन के सभागार में हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सगुन की अवैध संबंधों के चलते गला घोंटकर हत्या की है। तीसरे आरोपी के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Woman was murdered for demanding Rs 1 lakh in return for illicit relations, Police arrested two murderers
Farrukhabad Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले मे अवैध संबंधों के एवज में एक लाख रुपये की मांग कर दबाव बना रही महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। शिनाख्त छिपाने के लिए हमलावरों ने महिला के कपड़े उतारकर उसको नग्न कर दिया था। कपड़ों में आग लगा दी। जले हुए कपड़े झाड़ियों में छिपा दिए थे।

विज्ञापन

पुलिस ने जले हुए कपड़े, मोबाइल व मंगलसूत्र बरामद कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी दयाराम की पत्नी सगुन जाटव 22 नवंबर को अचानक लापता हो गई।
विज्ञापन

तलाश करने पर सगुन का कुछ पता नहीं चला। 28 नवंबर को पति दयाराम ने पत्नी सगुन के लापता होने के संबंध में कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। 30 नबंबर की रात थाना शमसाबाद क्षेत्र के फैजबाग स्थित पशु चिकित्सालय के पीछे एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सगुन को फोन कर बुलाया था
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव की शिनाख्त परिजनों ने सगुन के रूप में की। पुलिस ने पति की तहरीर पर गुमशुदगी को हत्या के मुकदमे में तरमीम कर लिया। पुलिस ने सगुन के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर छानबीन की। पता चला कि शमसाबाद थाना क्षेत्र की चौकी फैजबाग कुईया खेड़ा निवासी पवन ने उसको मोबाइल पर फोन कर बुलाया था।

गन्ने के खेत में सगुन सहित तीनों ने मिलकर शराब पी
एसओजी प्रभारी अमित गंगवार ने पवन को पकड़ लिया। पूछताछ में पवन ने गांव हंसापुर गोराईपुर निवासी साथी एहशान उर्फ झब्बू का नाम उजागर किया। एसओजी ने उसको भी पकड़ लिया। पवन ने बताया कि सगुन को उसने फोन करके बुलाया था। अस्पताल के पीछे गन्ने के खेत में सगुन सहित तीनों ने मिलकर शराब पी।

कपड़े, मोबाइल व मंगलसूत्र बरामद
सगुन अवैध संबंधों के एवज में एक लाख रुपये की मांग कर दबाव बना रही थी। इस पर सगुन की गला घोंटकर हत्या कर दी। कपड़े उतारकर सगुन को नग्न कर दिया। इसके बाद कपड़ों में आग लगा दी। जले हुए कपड़े व मोबाइल झाड़ियों में छिपा दिया था।  पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कपड़े, मोबाइल व मंगलसूत्र बरामद कर लिया।

तीसरे आरोपी के बारे में छानबीन कर रही है पुलिस
पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसपी विकास कुमार ने पुलिस लाइन के सभागार में हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सगुन की अवैध संबंधों के चलते गला घोंटकर हत्या की है। तीसरे आरोपी के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।

ज्वैलर्स का बैग नहीं मिलता तो पहचान कराने में होती मुश्किल
एसपी विकास कुमार ने बताया कि लापता महिला सगुन का घटना स्थल पर बैग पड़़ा था। बैग पर कायमगंज के एक ज्वैलर्स का नाम लिखा था। सगुन का शव मिलने पर पास में बैग मिला था। पुलिस ने सराफा व्यापारी से पूरे मामले की जानकारी की। इसके बाद सगुन के परिजनों का पता चला।

वीडियोग्राफी के साथ तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला (44) 22 नवंबर को लापता हो गई थी। गुरुवार की रात महिला का शव फैजबाग पशु स्वास्थ्य केंद्र के पीछे मिला था। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। तीन डॉक्टरों के पैनल में डॉ. विकास पटेल, डॉ. सौरभ कटियार, डॉ. शशि कटियार ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed