फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman was murdered after rape, crushed with a brick to hide her identity, accused caught by police

UP: दुष्कर्म के बाद हुई थी महिला की हत्या, पहचान छिपाने के लिए ईंट से कुचला, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Tue, 05 Sep 2023 05:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Sep 2023 05:41 AM IST
सार

Auraiya Crime: रविवार/सोमवार रात पौने एक बजे आरोपी के भीखेपुर के पास होने की लोकेशन मिली। इस पर पुलिस चेकिंग कर आरोपी की धरपकड़ में जुट गई। इसी बीच पुलिस टीम को देख कर आरोपी भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

Woman was murdered after rape, crushed with a brick to hide her identity, accused caught by police
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर के पास एक सितंबर को महिला की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने सर्विलांस की मदद से महिला की शिनाख्त कर आरोपी तक पहुंची। सोमवार तड़के मुठभेड़ में हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस से बचकर भागने में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंका।


बचाव में की गई पुलिस की फायरिंग में आरोपी के एक गोली दाहिने पैर में लगी है। मृतका मध्यप्रदेश के मुरैना (भिंड की रहने वाली बताई गई है। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई थी। एसपी चारु निगम ने बताया कि बाबरपुर के विद्यानगर में हाइवे किनारे खाली प्लाट में एक सितंबर की सुबह आठ बजे के करीब महिला का शव मिला था।

घटना स्थल से एक पर्स पुलिस ने बरामद किया था। खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई थी। इधर एसओजी व सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी व सर्विलांस के जरिए आरोपी का सुराग तलाशा। घटना स्थल के आसपास के टावरों की लोकेशन से भी काफी मदद मिली। इसमें बाबरपुर के नवीनगर निवासी शमीम उर्फ कल्लू की मृतका के मोबाइल से आखिरी बार बात होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन

शमीम के दाहिने पैर में नीचे लगी गोली
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार/सोमवार रात पौने एक बजे आरोपी के भीखेपुर के पास होने की लोकेशन मिली। इस पर पुलिस चेकिंग कर आरोपी की धरपकड़ में जुट गई। इसी बीच पुलिस टीम को देख कर आरोपी भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में शमीम के दाहिने पैर में नीचे गोली लगी।

रुपये का लालच देकर बुलाया था महिला को
पुलिस गिरफ्त में आने के बाद उसने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की बात कबूल की। उसने बताया कि मध्य प्रदेश के मुरैना की रहने वाली महिला को वह रुपये का लालच देकर बुलाया था। उसके आने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया, पुलिस से शिकायत करने की बात पर साड़ी के पल्लू से गला घोट कर हत्या कर दी।

शिनाख्त मिटाने के लिए ईंट से कुचला चेहरा
शिनाख्त मिटाने के लिए ईंट से वार किए थे। हत्या करने के बाद वह मृतका का मोबाइल लेकर भाग गया था। एसपी ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, मृतका का मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पंक्चर की दुकान पर आते थे कई ट्रक चालक
पकड़े आरोपी से पुलिस को कई अहम सुराग लगे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी शमीम ने बताया कि वह पंक्चर की दुकान किए है। उसके पास कई ट्रक चालक आते जाते रहते थे। इसी बीच एक चाय वाले से महिला का मोबाइल नंबर मिला। इस पर उसने बात कर उसे बुलाया था।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए थे साक्ष्य
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस की कई टीमें घटना को लेकर अहम जानकारियां जुटा रही है। महिला मध्यप्रदेश से औरैया तक कैसे पहुंची, उसके संपर्क में कौन कौन लोग थे। पुलिस ने परिजनों को भी जानकारी दी है। बता दें कि सुंदरम होटल के पीछे महिला का शव पड़ा मिला था। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए थे।

मौके से मिला था पर्स और चप्पल
मृतका के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले थे। घटना स्थल से कुछ दूर एक पर्स और किसी व्यक्ति की चप्पल मिली थी। मौके पर मौजूद लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed