{"_id":"651946d4053c6479ff06fc74","slug":"woman-upset-after-policemen-made-video-fierce-altercation-ruckus-during-traffic-jam-in-kanpur-2023-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: पुलिसकर्मियों के वीडियो बनाने पर बिफरी महिला दरोगा...जमकर नोकझोंक, जाम लगने के दौरान हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Viral Video: पुलिसकर्मियों के वीडियो बनाने पर बिफरी महिला दरोगा...जमकर नोकझोंक, जाम लगने के दौरान हुआ हंगामा
Sun, 01 Oct 2023 03:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 01 Oct 2023 03:46 PM IST
सार
Kanpur News: बता दें कि घटना स्थल पर सड़क किनारे बने नाले पर क्रेन द्वारा पत्थर की पटिया लगाने का काम चल रहा होता है। इससे जाम लगा लग रहा था। तभी महिला उल्टी दिशा से उसकी उसे स्कूटी लेकर निकलने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
महिला दरोगा का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में सतबरी कोयला नगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उसका वीडियो बनाने पर बिफर रही है। वीडियो में पहले महिला अपना फोन एक पुलिस को अपना फोन देकर किसी से बात करने को कहती है।
विज्ञापन
इसके बाद महिला का दूसरा पुलिसकर्मी वीडियो बनाने लगता है। इस पर उसका पारा चढ़ जाता है। महिला ऐसा करने से उसे वीडियो मिनिस्टर कहकर पुलिस कर्मी को रोकती है। लेकिन, पुलिसकर्मी नहीं मानता। इस पर महिला कहती है कि नए लड़के साले वीडियो ही बनाना सीख पाए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद वह उत्तेजित होकर उस मोबाइल में झपट्टा मार देती है। बता दें कि घटना स्थल पर सड़क किनारे बने नाले पर क्रेन द्वारा पत्थर की पटिया लगाने का काम चल रहा होता है। इससे जाम लगा लग रहा था। तभी महिला उल्टी दिशा से उसकी उसे स्कूटी लेकर निकलने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
कानूनी कार्रवाई तक नहीं पहुंचा मामला
इसी दौरान यहां मौजूद पुलिस कर्मियों से उसकी नोकझोंक हो गई। इस दौरान महिला ने भी खुद को पुलिसकर्मी बताया था। इसके बाद विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि महिला पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात है। मामला विभागीय होने के कारण कानूनी कार्रवाई तक नहीं पहुंचा ।