{"_id":"5ce563c7bdec220728420f7e","slug":"woman-tried-to-committ-suicide-in-ssp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी दफ्तर में महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी दफ्तर में महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास, मचा हड़कंप
Wed, 22 May 2019 09:26 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 22 May 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर एसएसपी दफ्तर में बुधवार को बर्रा निवासी सोनी यादव ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे उर्सला में भर्ती कराया है। बर्रा-8 वरुण विहार निवासी सोनी यादव की शादी 2002 में जीत बहादुर से हुई थी। 2008 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद सोनी ने बर्रा निवासी कार चालक दीपक यादव से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दीपक ने तीन साल पहले अर्चना नाम की युवती से दूसरी शादी कर ली। सोनी को पता चला तो दोनों में विवाद होने लगा। तीन दिन पहले भी झगड़ा हुआ तो दीपक ने खुदकुशी करने का ड्रामा किया। सोनी ने उससे जहरीली गोलियां छीन ली थीं और बुधवार दोपहर करीब एक बजे वहीं गोलियां खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गई।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने उससे प्रार्थना पत्र लेकर सीओ स्वरूप नगर को मामले की जांच सौंपी। कमरे से बाहर निकलते ही सोनी बेहोश हो गई। पुलिस के मुताबिक, दीपक पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन