Platform-Train के बीच फंस गई महिला: चढ़ते समय फिसला था पैर, चेनपुलिंग कर रोकी ट्रेन, बाल-बाल बची जान
Kanpur News: रेलवे डॉक्टर केएल राय सिंहानिया ने प्राथमिक उपचार कर उर्सला अस्पताल के लिए रेफर किया। इस घटना की वजह से ट्रेन पांच मिनट तक सेंट्रल पर अतिरिक्त खड़ी रही और 9:17 बजे रवाना हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह 9:10 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर चलती हुई अजीमाबाद एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ते समय महिला फिसल गई। वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिर पड़ी। यह देख ट्रेन के भीतर यात्री ने आनन फानन चेनपुलिंग कर ट्रेन रोकी।
इसके बाद प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों, वेंडर और आरपीएफ स्टॉफ ने महिला को बाहर निकाला। हादसे में महिला को कुछ चोटें आईं। रेलवे डॉक्टर ने उनका परीक्षण कर एम्बुलेंस से उर्सला अस्पताल भेजा। यहां घायल महिला का इला किया जा रहा है।
कानपुर सेंट्रल के आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि बिहार के सारन जिले के जलालपुर बाजार तिवारी टोला की रहने वाले अंजू देवी पत्नी लक्ष्मण राम पटना से अहमदाबाद अजीमाबाद एक्सप्रेस (12948) से परिवार संग जा रही थीं। वह कुछ सामान लेने उतरी थीं।
दौड़कर चढ़ने की कोशिश में फिसला पैर
तभी अचानक ट्रेन चली, तो दौड़कर चढ़ने की कोशिश की। तभी उनका पैर फिसल गया। रेलवे डॉक्टर केएल राय सिंहानिया ने प्राथमिक उपचार कर उर्सला अस्पताल के लिए रेफर किया। इस घटना की वजह से ट्रेन पांच मिनट तक सेंट्रल पर अतिरिक्त खड़ी रही और 9:17 बजे रवाना हुई।