फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman threatened with gang-rape after being sent an obscene video.

Kanpur News: महिला को अश्लील वीडियो भेज गैंगरेप की धमकी

Mon, 20 Jul 2026 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Woman threatened with gang-rape after being sent an obscene video.
कानपुर। कल्याणपुर की एक महिला ने एक व्यक्ति पर काफी समय से अश्लील वीडियो भेजकर परेशान करने और विरोध करने पर गैंग रेप की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार आरोपी काफी अर्से से एसएमएस, व्हाट्सएप व व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहा था। शुरुआत में उन्होंने इस हरकत का नजरअंदाज किया लेकिन बाद में आरोपी ने अश्लील वीडियो व आपत्तिजनक संदेश भेजनी शुरू कर दिया। विरोध किया तो आरोपी ने गैंगरेप की धमकी दी। उन्होंने इससे डरकर बीती 25 जून को महिला हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन इसके बाद भी आरोपी की हरकतें जारी रहीं। वह अलग-अलग नंबरों से एसएमएस, व्हाट्सएप व व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से अश्लील संदेश भेजता रहा। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed