फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman suffering from gang misdeed and dowry harassment, case registered

चित्रकूट: सामूहिक दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न के मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Oct 2020 01:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Oct 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Woman suffering from gang misdeed and dowry harassment, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति समेत सास, ससुर, देवर व देवरानी के खिलाफ लगातार कई साल से दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। साथ ही पति के इशारे पर पति के बहनोई व दो साथियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इसके बाद महिला को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में कई दिनों से भटक रही महिला की तहरीर पर आखिरकार चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाने में 8 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को पीड़ित महिला ने बताया कि उसके दो संतान हैं। शादी के बाद से ही पति समेत सास-ससुर व देवर देवरानी दहेज की मांग करते रहे। कई बार उसके साथ मारपीट हुई इसके बाद समझौते भी हुए लेकिन ससुरालीजन मारपीट करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि कुछ दिन पूर्व साजिश कर उसके पति ने अपने बहनोई व दो साथियों को अपने घर बुलाया और खुद बाहर चला गया। जिसके बाद तीन लोगों ने उसके साथ घर में सामूहिक दुष्कर्म किया।

दूसरे दिन पति के लौटने पर घटना की जानकारी दी तो पति व ससुराली जनों ने उल्टा ही उसके ऊपर आरोप लगाकर, कुछ अश्लील फोटो खींच कर फिर दहेज की मांग करने लगे। इस मामले में पूरी जानकारी देने के बावजूद ससुरालीजनों ने मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ससुराल पहुंचे और उसे मायके ले आए। इसके बाद से वह लगातार भरतकूप थाने के चक्कर लगा रही थी कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो जाए लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।

इस मामले में 20 अक्टूबर को अमर उजाला ने भी प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने भरतकूप थाना प्रभारी को निर्देश देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। भरतकूप थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि 8 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed