फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman strangled to death in Unnao, murdered while sleeping in the room of the house

Unnao: महिला की गला दबाकर हत्या, घर के कमरे में सोते समय किया कत्ल, परिजन बोले- प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

Tue, 21 Feb 2023 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 21 Feb 2023 01:04 PM IST
सार

पुरवा कोतवाली क्षेत्र में घर में सोते समय एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, परिजनों ने महिला के प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
Woman strangled to death in Unnao, murdered while sleeping in the room of the house
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में पुरवा कोतवाली क्षेत्र में घर के कमरे में सो रही महिला की गला दबा कर हत्या कर दी गई।  सूचना पर पहुंचेएएसपी, सीओ और कोतवाल ने जांच पड़ताल की है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। परिजनों ने महिला के प्रेमी पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गांव अंगनुवा खेड़ा  स्थित अपने घर में सोनी (25) अपनी आठ माह की बेटी आयुशी  के साथ कमरे में सोई थी। वहीं, उसके सास, ससुर व ननद घर के सामने दूसरे मकान में सो रहे थे। रात दो बजे के करीब आयुशी रोने की तेज आवाज सुनकर सास चंद्रावती  ने बहू सोनी को आवाज लगाई।
विज्ञापन

कोई जवाब ने मिलने पर उसने मुख्य दरवाजे की बाहर से लगी कुंडी खोली। कमरे में पहुंची, तो सोनी की साड़ी बेड पर रखी हुई थी और वह अचेत हालत में पड़ी थी। उसके नजदीक जाने पर गले में निशान देखकर होश सास के उड़ गए। उसके रोने-चिखने पर अन्य परिजन भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एएसपी और सीओ
मृतका के ससुर अरुण ने रात दो बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर और छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर एएसपी शशिशेखर सिंह व सीओ संतोष सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।

ननद बोली- वही युवक भाभी को छोड़ने आया था
अधिकारियों ने मृतका की ननद आरती व दादी सास गेदाना से मामले की जानकारी ली। सोनी का पति महेश 17 महीने से दुबई में हैं। ननद आरती का कहना कि सोनी के मायके के रिश्तेदार मोहित के दोस्त का उसके घर आना जाना था। भाभी पांच फरवरी को अपने मायके बीघापुर के गांव से आई थी। उन्हें वही युवक छोड़ने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed