फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman stayed in hotel with friends, accused of conversion by contacting dating app, husband created ruckus

कानपुर: दोस्तों संग होटल में रुकी थी महिला, डेटिंग एप से संपर्क कर धर्मांतरण का आरोप, पति का हंगामा

Sat, 16 Sep 2023 10:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Sep 2023 10:10 AM IST
सार

Kanpur News: हरबंश मोहाल थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया पूछताछ में पता चला कि महिला चार साल से पति से अलग रह रही है। महिला ने नौकरी के सिलसिले में मीटिंग के लिए घंटाघर स्थित होटल में आगरा निवासी युवकों से मिलने की बात बताई है।

विज्ञापन
Woman stayed in hotel with friends, accused of conversion by contacting dating app, husband created ruckus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में घंटाघर स्थित होटल में दूसरे समुदाय के युवकों संग पत्नी के रुके होने की सूचना पर पहुंचे पति ने बजरंजदल कार्यकर्ताओं संग पहुंकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आरोपी डेटिंग एप के माध्यम से युवक की पत्नी के संपर्क में थे और उस पर धर्मांतरण का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।  बर्रा निवासी युवक के अनुसार शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी घर में बच्चे को पीटकर गहने और नकदी लेकर निकली थी। पता चला कि पत्नी घंटाघर स्थित होटल में दूसरे समुदाय के दो युवकों संग रुकी हुई है। इस पर युवक ने बजरंगदल के संयजोक कृष्णा तिवारी को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में वह होटल पहुंचे और युवक को पत्नी से मिलाने की बात कही। आरोप है कि होटल संचालक ने युवकों और युवती को छुपा दिया। होटल के रजिस्टर में भी युवकों और युवती की एंट्री नहीं थी। इस पर बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कृष्णा तिवारी ने बताया कि युवक महिला का धर्मांतरण कराना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने नौकरी के सिलसिले में मीटिंग की बात कही
हरबंश मोहाल थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया पूछताछ में पता चला कि महिला चार साल से पति से अलग रह रही है। महिला ने नौकरी के सिलसिले में मीटिंग के लिए घंटाघर स्थित होटल में आगरा निवासी युवकों से मिलने की बात बताई है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed