फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman sold a woman in greed

एक औरत ने किया औरत का सौदा...पढ़िए 'भरोसे की हत्या' का दर्दनाक किस्सा

Thu, 10 Jan 2019 09:02 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Jan 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
woman sold a woman in greed
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पट्टी मटैना गांव में छापा मारकर दो माह से एक घर में बंधक बनी युवती को मुक्त कराया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। युवती ने बताया कि वह जौनपुर जिले एक गांव की रहने वाली है और छह माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। पति के साथ वह गुजरात के सूरत गई थी।
विज्ञापन


दो माह पूर्व पति से नाराज होकर ट्रेन से जौनपुर जाने के लिए सूरत से चली आई थी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचने के बाद इलाहाबाद जाने वाली ट्रेन में बैठी थी। तभी एक महिला ने उसे झांसे में लेकर दोस्ती कर ली। इसके बाद महिला उसे अपने घर ले जाने की बात कह पट्टी मटैना ले गई और एक घर में छोड़कर चली गई। 
विज्ञापन

एक युवक दबाव बनाने लगा

घर में रहने वाले लोगों ने बताया कि उसे महिला बेच कर चली गई है और उसे परिवार के लोगों ने बंधक बना लिया। एक युवक जबरन उससे शादी करने दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसका उत्पीडन करता था।

बुधवार को एक महिला के फोन से उसने पुलिस को सूचना दी थी। इससे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक युवक को हिरासत में लेकर युवती को मुक्त कराया। कोतवाली प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के परजिनों को भी बुलाया गया है। अगर महिला के बेंचने की बात सही साबित होती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed