{"_id":"67bf793c6bca10c37602d67f","slug":"woman-slaps-young-man-14-times-in-50-seconds-in-market-for-molestation-kanpur-news-c-12-1-knp1081-1018071-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छेड़छाड़ पर महिला ने युवक को बीच बाजार 50 सेंकेंड में जड़े 14 थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छेड़छाड़ पर महिला ने युवक को बीच बाजार 50 सेंकेंड में जड़े 14 थप्पड़
विज्ञापन
बेकनगंज बाजार मे छेड़छाड़ करने वाले युवक को पीटती महिला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। बेकनगंज क्षेत्र में बुधवार को एक महिला ने छेड़छाड़ करने पर एक युवक को बीच बाजार में जमकर पीटा। युवक लगातार खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन महिला के हाथ नहीं रुके। महिला ने युवक का कॉलर पकड़ा, फिर 50 सेकेंड में 14 थप्पड़ जड़ दिए।
इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर पुलिस के अकाउंट को टैग करते हुए एक्स पर पोस्ट कर दिया। बेकनगंज बाजार में सुबह एक महिला गृहस्थी का कुछ सामान लेने के लिए आई हुई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे देखकर कुछ कमेंट्स किए।
महिला ने पहले एक-दो बार उसकी टिप्पणी को अनसुना किया, लेकिन जब वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो महिला ने युवक को बीच बाजार में दबोच लिया।
घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया। इसमें महिला युवक का कॉलर और बाल पकड़कर उसे एक के बाद एक थप्पड़ मारती दिख रही है। 50 सेकेंड के वीडियो में महिला ने आरोपी को 14 थप्पड़ जड़े और जमीन पर गिराकर पीटा।
विज्ञापन
युवक वहां से बचते हुए भागता दिखाई दिया। वीडियो में युवक महिला के आगे गिड़गिड़ाता रहा। बाजार में आसपास खड़े लोगों से युवक छुड़वाने के लिए कहता रहा। एसीपी अनवरगंज अभिषेक राहुल ने बताया कि मामले में बजरिया निवासी अदनान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
--