{"_id":"62a1d4b8ae491a194663c1f5","slug":"woman-sho-rajni-singh-married-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला थानाध्यक्ष ने सिपाही संग रचाई शादी, वायरल हो रही फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला थानाध्यक्ष ने सिपाही संग रचाई शादी, वायरल हो रही फोटो
Thu, 09 Jun 2022 04:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Jun 2022 04:39 PM IST
सार
इटावा जिले में तैनात थानाध्यक्ष रजनी सिंह के सिपाही नरेंद्र के साथ शादी रचाने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रजनी सिंह तेज तर्रार महिला दारोगा मानी जाती हैं।
विज्ञापन
महिला थानाध्यक्ष ने सिपाही संग रचाई शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में महिला थानाध्यक्ष रजनी सिंह ने सिपाही नरेंद्र सिंह के साथ शादी रचाई। अलीगढ़ के एक गेस्ट हाउस में 6 जून को हुए समारोह में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। इनकी फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
रजनी सिंह हाथरस की रहने वाली हैं जबकि नरेंद्र सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं। नरेंद्र सिंह इस समय सिविल लाइन थाना में तैनात हैं। दोनों के शादी के फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि रजनी सिंह व नरेंद्र सिंह की शादी 6 जून को हो गई है। रजनी 15 दिन की छुट्टी लेकर गई हैं।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह सिविल लाइन थाना में तैनात हैं। शादी परिवार की सहमति के बाद की गई है। बता दें कि रजनी सिंह तेज तर्रार महिला दारोगा मानी जाती हैं। वह शहर में जसवंतनगर थाने के साथ ही सिविल लाइन थाने में भी रह चुकी हैं। कोरोना काल में उन्होंने स्टेशन बजरिया पर अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन