{"_id":"5d45605d8ebc3e6c97362304","slug":"woman-set-fire-with-two-child-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो बच्चों के साथ महिला ने लगाई आग, मां की मौत, मासूम झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो बच्चों के साथ महिला ने लगाई आग, मां की मौत, मासूम झुलसे
Sat, 03 Aug 2019 04:12 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Aug 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस व परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर में शनिवार को दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां राठ कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी कुमारी (23) पत्नी देवकीनंदन पाल ने अपने दो मासूम बच्चों सहित खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों बच्चे अंकित (5) व संगीता (3) गंभीर रूप से झुलस गए।
दोनों बच्चों को उपचार के लिए डॉक्टरों ने सीएचसी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया है। मृतका के ससुर शिवनारायण पाल ने बताया कि जिस वक्त घटना हुई वह गांव के अन्ना मवेशियों को इकट्ठा करने गया था।
उसकी पत्नी भेड़ें चराने खेतों की ओर गयी थी जबकि पुत्र देवकीनंदन खोया बेचने कस्बा आया था। महिला द्वारा उठाए गए इस कदम की वजह अभी तक नहीं पता चली है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सुरेश कुमार व सीओ शुभसूचित सीएचसी पहुंचे।