फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman says police officer misdeed with me

महिला ने दरोगा पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, बोली जीप में बैठाकर ले गया फिर किया ये गंदा काम

Sat, 20 Apr 2019 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
woman says police officer misdeed with me
युवती से दुष्कर्म का प्रयास (फाइल फोटो)
फर्रुखाबाद में पड़ोसी जिला निवासी एक महिला ने शमसाबाद थाने के दरोगा पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अदालत की शरण लेकर याचिका दायर की है। फिलहाल कोर्ट ने फतेहगढ़ कोतवाली से आख्या मांगी है। 
विज्ञापन


जिला शाहजहांपुर के थाना अल्हागंज क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शमसाबाद थाने के दरोगा रामरतन के खिलाफ अदालत में दायर की याचिका में कहा कि उसकी शादी शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से 27 मई 2017 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

कमरे में दरोगा ने उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया

12 सितंबर 2017 को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की। 6 मार्च 2019 को कोर्ट से दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट लिखने का शमसाबाद थानाध्यक्ष को आदेश हुआ। जिसकी प्रतिलिपि थाने पहुंची।

दरोगा रामरतन ने उसको फोन कर मुकदमे के संबंध में बात करने के लिए 10 अप्रैल को कचहरी फतेहगढ़ बुलाया। कचहरी पहुंचने पर दरोगा उसको जीप में बैठाकर पुलिस लाइन स्थित अपने आवास ले गया। कमरे में दरोगा ने उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर दरोगा ने धमकी देकर उसको भगा दिया। घटना की रिपोर्ट लिखवाने वह फतेहगढ़ कोतवाली गई। जहां पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed