{"_id":"5ca75b4abdec22141a4a25d6","slug":"woman-murdered-for-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली सो रही थी महिला, कुंडी खोल घुस गए बदमाश, बेटा पहुंचा घर तो मिली मां की खून से सनी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में अकेली सो रही थी महिला, कुंडी खोल घुस गए बदमाश, बेटा पहुंचा घर तो मिली मां की खून से सनी लाश
Fri, 05 Apr 2019 07:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुदामापुरी में एक घर में घुसकर बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लूट लिए। महिला के विरोध करने पर उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और बाहर से कुंडी बंद करके फरार हो गए।
सुबह खेत से घर आए बेटे ने काफी आवाज लगाई लेकिन मां के दरवाजा न खोलने पर वह चाचा के साथ दूूसरे दरवाजे की तरफ गया तो बाहर से कुंडी लगी थी। मकान के अंदर प्रवेश किया तो मां मृत पड़ी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। ग्राम सुदामापुरी निवासी प्रकाश रानी (50) पत्नी कामता प्रसाद घर पर अकेली थी।

गला रेत महिला की हत्या, गांव में मच गया हड़कंप
महिला ने दोनों तरफ के दरवाजे अंदर से बंद कर दिए थे। उसका पति कामता प्रसाद और बेटा खलिहान में लेटे हुए थे। तभी रात में बदमाशों ने हाथ डालकर कुंडी खोल ली और अंदर प्रवेश किया। बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। इसी बीच महिला प्रकाश रानी जाग गई और उसने इसका विरोध किया।
इस पर बदमाशों ने उसकी गले में धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी और फरार हो गए। सुबह मृतका का बेटा रामपाल घर लौटा तो मां से कुंडी खोलने के लिए काफी देर तक चिल्लाता रहा। कुंडी न खुलने पर वह अपने पड़ोस में रहे चाचा को दूसरे दरवाजे से लेकर गया तो कुंडी बाहर से लगी थी। कुंडी खोलकर दोनों लोगों ने जैसे ही अंदर प्रवेश किया तो महिला मृत पड़ी थी।
खेत में काम कर रहे उसके पति और छोटे बेेटे दयाशंकर को सूचना दी गई। घटना की खबर फैलती ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ और अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, सीओ चरखारी दिनेश कुमार यादव ने फारेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका के बड़े बेटे ने करीब पांच लाख रुपये संपत्ति लूटकर ले जाने की कोतवाली में तहरीर दी।