फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman murdered due to backbiting

बकाया बिल की चुगली करने पर मारपीट-पथराव, महिला की मौत

Wed, 21 Nov 2018 09:22 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Nov 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
woman murdered due to backbiting
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में शहर के मोहल्ला रामपुर बैजू में मंगलवार रात दो पक्षों में हुए मारपीट और पथराव में एक परिवार के छह लोग घायल हो गए। इसमें एक महिला ने बुुधवार को सौ शैय्या अस्पताल में दम तोड़ दिया, दो को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन


मोहल्ले के रामपुर बैजू निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र गंगाचरन ने बताया कि उसे सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन मिला है। मंगलवार को कर्मचारी उसके घर पर मीटर लगाने पहुंचे। आरोप है कि पड़ोसी दिनेश यादव की पत्नी किरन कर्मचारियों को यह कहकर भड़काने लगी कि उसके ऊपर एक लाख का बकाया है। इस पर कर्मचारियों ने मीटर नहीं लगाया। नाराजगी जताने पर किरन ने गाली गलौज की।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम सुरेंद्र मां का आपरेशन कराकर घर लौटा था। आरोप है कि किरन यादव, शानू यादव, अमित यादव, आकाश, विकास और गोविंद आदि ने उसके घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से परिजनों को पीटा, पथराव भी किया। मारपीट पथराव में सुरेंद्र की पुत्री डिंपल, सिंपल, मां धनाश्री, दीक्षा, नरेंद्र और रिचा घायल हो गईं। सभी को पुलिस ने सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह धनाश्री की मौत हो गई। गंभीर हालत के चलते नरेंद्र और रिचा को मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिस महिला की मौत की बात बताई जा रही है, उनका नाम घायलों की सूची में शामिल नहीं है। अस्पताल से मेमो आता है तो उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed