फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman molested during New Year's party, report filed against 22 including restaurant owner

Kanpur: नए साल की पार्टी के दौरान महिला से छेड़छाड़, रेस्टोरेंट संचालक समेत 22 पर रिपोर्ट

Wed, 01 Jan 2025 10:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jan 2025 10:15 PM IST
सार

Kanpur News: नए साल की पार्टी के दौरान महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में रेस्टोरेंट संचालक समेत 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना कोहना थानाक्षेत्र के पार्वती बागला रोड स्थित बेला रेस्टोरेंट की है।

विज्ञापन
Woman molested during New Year's party, report filed against 22 including restaurant owner
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कोहना थानाक्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट में परिवार संग नए साल का जश्न मनाने गई महिला से संचालक व उसके साथियों ने छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपियों ने दोस्तों संग उसे पीट दिया। पीड़िता के पति की तहरीर पर कोहना पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किदवईनगर निवासी युवक के मुताबिक 31 दिसंबर की रात दस बजे वह पत्नी व दोस्तों संग पार्वती बागला रोड स्थित बेला रेस्टोरेंट में पार्टी करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


कुछ देर बाद उनकी पत्नी वाॅशरूम गईं। आरोप है इसी दौरान अकेला पाकर रेस्टोरेंट संचालक ने उनकी पत्नी को बदनीयती से दबोच लिया और छेड़छाड़ की। खुद को छुड़ाकर बाहर आईं पत्नी ने युवक को बात बताई। विरोध जताने पर संचालक ने 18-20 साथियों संग मारपीट की। पीड़ित महिलाओं ने मौके का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उनके फोन छीन लिए। घटना की जानकारी पर कोहना पुलिस पहुंची लेकिन तबतक आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


आरोपियों का कार में भागते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर छेड़छाड़, लूट व मारपीट संबंधी धाराओं में रेस्टोरेंट संचालक चैतन्य और केडी दुबे समेत 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल का डीवीआर बरामद कर साक्ष्य जुटाए जाएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed