Kanpur: महिला ने बनने दिया मोबाइल, दुकानदार ने निजी तस्वीरें चुराकर दोस्तों को दीं, करने लगे ब्लैकमेल…गिरफ्तार
Kanpur News: महिला ने शिकायत की थी कि उनके और पति के साथ बिताए गए निजी पलों की तस्वीरें किसी ने उन्हें भेजकर 50 हजार रुपये की मांग की। इन्कार करने पर तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपका मोबाइल खराब हो गया है और आप किसी को बनने के लिए देते हैं तो बहुत सावधानी बरतें। आपका निजी डाटा या तस्वीरें चुराकर उनका दुरुपयोग किया जा सकता है। ऐसे ही एक घटना का शिकार हुई है रावतपुर क्षेत्र की महिला। वह अप्रैल में अपने भाई की शादी में झींझक गई थी।
मोबाइल खराब होने पर एक दुकानदार को बनने के लिए दिया। उसने पति-पत्नी की निजी तस्वीरें चुराकर अपने साथियों को भेज दीं। ये तस्वीरें महिला को भेजकर 50 हजार रुपये की मांग की जाने लगी। शिकायत के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि महिला ने शिकायत की थी कि उनके और पति के साथ बिताए गए निजी पलों की तस्वीरें किसी ने उन्हें भेजकर 50 हजार रुपये की मांग की। इन्कार करने पर तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
निजी तस्वीरें भेजकर रुपये मांगने लगे
जांच में पता चला कि पीड़िता ने झींझक में अपना मोबाइल बनने के लिए दिया था। मैकेनिक ने बहाने से उनके मोबाइल का पासवर्ड भी हासिल कर लिया था। इसके कुछ दिन बाद एक नंबर से उसकी निजी तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजकर रुपये मांगे जाने लगे।
पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
पुलिस ने जब उस नंबर को सर्विलांस पर लगाया, तो वह झींझक के ओमनगर निवासी प्रिंस यादव उर्फ छैलू का निकला। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर मोहल्ले के रहने वाले नैतिक अवस्थी उर्फ राहिल, मयंक शर्मा उर्फ टोलू को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने वारदात कबूल की है। पुलिस को उनके पास से बरामद मोबाइल में मैसेज और महिला की निजी तस्वीरें और वीडियो भी मिले हैं।
पुलिस की सलाह
- अपने मोबाइल में निजी तस्वीरें न रखें।
- रखते भी हैं, तो एक फाइल बनाकर लॉक कर दें।
- किसी भी हालत में मोबाइल का पासवर्ड न बताएं।
- संभव हो तो मोबाइल की रिपेयरिंग अपने सामने ही कराएं।