{"_id":"5ccc7d1ebdec22075d238af7","slug":"woman-killed-in-road-accident-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव बिल्हौर मार्ग पर बाइक से गिरी महिला को मौरंग लदे ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव बिल्हौर मार्ग पर बाइक से गिरी महिला को मौरंग लदे ट्रक ने कुचला
Fri, 03 May 2019 11:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 May 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
मौरंग लदे ट्रक ने महिला को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव बिल्हौर मार्ग पर भतीजे के साथ बाइक से घर जा रही महिला सड़क पर गिर पड़ी। पीछे से मौरंग लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर पतसिया निवासी रामू शुक्ला पुत्र रमेश चंद्र गुरुवार को अरगूपुर निवासी मामा विजय शंकर के नाती के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
साथ में उसकी चाची रानी शुक्ला (45) पत्नी अनिल कुमार शुक्ला भी थी। शुक्रवार की सुबह वह चाची रानी को बाइक से लेकर घर लौट रहा था। सुबह सात बजे बिल्हौर मार्ग पर ग्राम मदारनगर के निकट पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने के बाद जैसे ही वह सड़क की ओर मुड़ने लगा।

तभी रानी शुक्ला बाइक से सड़क पर गिर पड़ी। जब तक वह संभल पाती तब तक बिल्हौर की ओर से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटनास्थल पर ही रानी की मौत हो गई। जबकि भतीजा रामू शुक्ला बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और भाग निकला।
रामू शुक्ला ने घटना की सूचना अपने चाचा अनिल कुमार शुक्ला व भारतीय जनता पार्टी में पंचायत प्रकोष्ठ में अवध क्षेत्र के पूर्व संयोजक विमलचंद्र शुक्ला को दी। पुलिस ने रामू शुक्ला की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।