फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman killed by Brahmaputra Express with innocent child in Fatehpur

Fatehpur: मासूम बच्चे के साथ महिला ने मौत को लगाया गले, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से कटकर दी जान, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 15 Oct 2022 09:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Oct 2022 09:12 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने मासूम को गोद में लेकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतका के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
Woman killed by Brahmaputra Express with innocent child in Fatehpur
पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां फूल कुमारी व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में पति व ससुराल वालों की प्रताड़ना से त्रस्त महिला शनिवार सुबह दो साल के बेटे को गोद में लेकर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से कट गई। पिता के आरोप पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की  रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया है, जबकि पति, सास व ननद फरार हो गए हैं।

विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह चक अल्लीपुर गांव निवासी अमर पाल ने पुत्री पुष्पा (27) की शादी 2015 में सदर कोतवाली क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी चंदन रैदास से की थी। पुष्पा का दो साल का पुत्र अवि था। शनिवार सुबह कुरुस्ती कलां रेलवे ट्रैक पर मां-बेटे के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस ने ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से मां-बेटे की कटकर मौत की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो मां की गोद में बेटे को मृत पाया।  पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां फूलकुमारी ने बताया कि दामाद चंदन ई-रिक्शा चालक और शराब का लती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को नशे में अक्सर मारता-पीटता था। दामाद के मोबाइल से बेटी ने गुरुवार को फोन कर प्रताड़ित करने की बात कही थी। उसके बाद शुक्रवार रात भी बेटी को मारा-पीटा। तभी बेटी सुबह घर से निकल गई और ट्रेन से कट गई। करीब नौ बजे दामाद ने फोन पर घटना की सूचना दी।

मृतका के पिता अमर पाल ने बताया कि बेटी को उसका पति, ससुर विशाल, सास व ननद रीना प्रताड़ित करते थे। सभी दहेज में अंगूठी, चेन और नकदी की मांग करते थे। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed