फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman jumps into Yamuna from Kalpi bridge, dies

Kanpur News: कालपी पुल से यमुना में कूदी महिला, मौत

Thu, 27 Aug 2026 02:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 27 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps into Yamuna from Kalpi bridge, dies
पुखरायां (कानपुर देहात)। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के कालपी यमुना पुल पर बुधवार सुबह नौ बजे के करीब कार से उतरकर एक महिला यमुना में कूद गई। करीब एक घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला। एनएचएआई की एंबुलेंस से पुखरायां सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र के मेधनपुर गांव निवासी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी प्रिया सिंह (47) का काफी समय से झांसी में वैद्य से इलाज चल रहा था। वह मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं। बुधवार सुबह वह पत्नी को कार से लेकर झांसी दवा लेने जा रहे थे। कालपी यमुना पुल पर हल्की बारिश के बीच प्रिया ने कार रुकवाई। वह सड़क किनारे की रेलिंग पार कर नदी की ओर चली गईं। जब तक वह कुछ समझ पाते और आवाज लगाकर रोकने का प्रयास किया तब तक प्रिया ने नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


आसपास मौजूद नाविकों नाविकों ने पुलिस को जानकारी दी। महिला के नदी में कूदने की जानकारी पर भोगनीपुर पुलिस और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को नदी से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे पुखरायां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉ. राजवीर सिंह ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रिश्तेदार और परिजन अस्पताल पहुंचे। अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पति के अनुसार महिला नदी में कुछ सामग्री विसर्जित करने के लिए कार से उतरी थीं। वह नदी में कैसे गईं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

पत्नी के यमुना में गिरने से बेसुध हुए अनिरुद्ध
आंखों के सामने पत्नी प्रिया के कालपी पुल से यमुना नदी में गिरकर मौत होने से पति अनिरुद्ध बेसुध हो गए। अनहोनी की जानकारी पर बेटा अभय, बेटी रिया, स्नो व परिजन रोने लगे। पोस्टमार्टम हाउस आए प्रिया के भतीजे राहुल सिंह ने बताया कि चाची करीब पांच साल से मानसिक रूप से बीमार थीं। पहले उनका पीजीआई लखनऊ से उपचार चल रहा था। विशेष लाभ न मिलने पर झांसी में उनका इलाज करवा रहे थे। चाची कैसे नदी में गिरीं इसको लेकर अभी चाचा भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। हादसे के बाद से वह बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed