फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman hanged herself in front of six month old son

छह माह के मासूम के सामने मां फांसी पर झूली, बच्चे के रोने की आवाज सुन खोला दरवाजा तो उड़ गए होश

Sun, 10 Nov 2019 08:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 10 Nov 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself in front of six month old son
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के ग्राम लोहन्ना में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव साड़ी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष के साथ गांवों वालों से भी पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन


ग्राम लोहन्ना निवासी अशोक कुमार की पत्नी दिव्यांका (24) किसी बात से नाराज हो गई। घर में ससुर जितेंद्र सिंह मौजूद थे। सुबह वह उठकर खेतों की जुताई करने चले गए। कमरे के अंदर मासूम बच्चे के रोने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। उन्होंने कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा। दिव्यांका को फांसी पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


 

Woman hanged herself in front of six month old son
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने तत्काल मामले की सूचना खेतों में काम कर रहे जितेंद्र सिंह को दी। इस बीच आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। तब तक सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई और किसी तरह दरवाजा खुलवाकर फंदे पर लटके दिव्यांका के शव को नीचे उतरवाया। सूचना पाकर मृतका के मायके वाले आ गए।

मामला संदिग्ध देख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने उच्चाधिकारियोें का अवगत कराया तथा फॉरेंसिक टीम को बुलवा लिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सौरभ यादव की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ शिवकुमार थापा ने मृतका के परिजनों, मायके वालों सहित गांव के लोगों से घटना की जानकारी ली।

 

Woman hanged herself in front of six month old son
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ग्राम लोहन्ना निवासी अशोक कुमार का विवाह दो वर्ष पहले पहले जनपद इटावा के थाना बकेबर अंतर्गत ग्राम टुपियन नगला निवासी महताब सिंह की पुत्री दिव्यांका के साथ हुआ था। छह माह पूर्व दिव्यांका ने एक पुत्र को जन्म दिया था। दिव्यांका की मौत के बाद मासूम का भूख से रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका का पति अशोक गुजरात के सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। दिव्यांका अपने ससुर जितेंद्र सिंह सहित अन्य परिजनों के साथ गांव में रहती थी। सुबह जितेंद्र खेतों की जुताई करने के लिए गए हुए थे।

अशोक का 8 वर्ष पहले इटावा जनपद के अछल्दा के ग्राम इटैली निवासी मतलब सिंह की पुत्री प्रीती के साथ पहला विवाह हुआ था। विवाह के कुछ समय तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा था परंतु कुछ समय बाद ही प्रीती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। प्रीती के भी एक पुत्र है, जो उसके ताऊ सत्यवीर के पास रहता है।

दिव्यांका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने पर पिता महताब सिंह, माता विमला देवी व उसके भाई वहां पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। मायके वालों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। इसके बाद भी 8 वर्ष पहले अशोक की पहली पत्नी प्रीती द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारण पुलिस ने मामले को संदिग्ध मान शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed