फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman hanged due to crop failure

जालौन: महिला ने फसल खराब होने पर खेत में फांसी लगाकर जान दी

Tue, 06 Oct 2020 12:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged due to crop failure
सांकेतिक तस्वीर
जालौन जिले के कुठौंद में अन्ना मवेशियों के फसल चर जाने से परेशान महिला ने खेत में फांसी लगाकर जान दे दी। शव पेड़ पर लटकता देख अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने शव को पेड़ से उतरवाकर जांच पड़ताल की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कुठौंद थाना क्षेत्र के निजामपुर में रहने वाले शिरोमण की 53 वर्षीय पत्नी रामश्री के पास दो बीघा जमीन थी।
विज्ञापन


इसमें बाजरा की फसल बोई थी। अन्ना जानवरों ने फसल चरकर नुकसान कर दिया। वह सोमवार सुबह खेत की ओर बकरी चराने गई थीं। फसल खराब देखकर दोपहर एक बजे के करीब साफी से खेत में लगे बेरी के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास खेेतों में काम कर रहे किसानों ने महिला का शव पेड़ पर लटका देख  पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के तीन पुत्र हैं।


यह अलग-अलग रहते हैं। महिला का पति उससे अलग रहता है। महिला मजदूरी कर अपना भरण पोषण करती थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed