फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Woman goes missing from hospital again, came with husband and son for treatment, police is scanning CCTV

UP: फिर अस्पताल से गायब हुई महिला, पति और बेटे के साथ आई थी इलाज कराने, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

Sat, 18 Nov 2023 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 18 Nov 2023 02:00 PM IST
सार

Chitrakoot News: चौकी प्रभारी मुन्नीलाल ने बताया कि देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस लापता महिला की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Woman goes missing from hospital again, came with husband and son for treatment, police is scanning CCTV
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट जिले में पति और बेटे के साथ इलाज कराने आई महिला अस्पताल से अचानक लापता हो गई। इसके बाद पति ने चौकी में सूचना दी। शुक्रवार देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला। कई जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को सरैंया चौकी क्षेत्र के एक पुरवा की महिला अपने पति और सात वर्षीय बेटे के साथ इलाज कराने आई। महिला डॉक्टर के कक्ष में इलाज कराने चली गई। वहीं पिता अपने बेटे का इलाज कराने को दूसरे कक्ष में डॉक्टर के पास चला गया।
विज्ञापन

बेटे का इलाज कराने के बाद वह जब वापस गया तो महिला डॉक्टर कक्ष से नदारद मिली। यह देख पति भौचक्का रह गया। अस्पताल परिसर में इधर उधर काफी देर तक खोजबीन की। जब पत्नी का कोई पता नहीं चला तो पति ने पुलिस चौकी पहुंचकर गुमशुदगी की जानकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा में भी गायब महिला का मिला था शव
पुलिस लापता महिला की तलाश में जुट गई है। चौकी प्रभारी मुन्नीलाल ने बताया कि देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बता दें कि बच्ची को जन्म देने के बाद यूपी के बांदा मेडिकल कॉलेज से गायब महिला का शव दूसरे दिन कॉलेज परिसर में ही मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed