फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman gave birth to child in car

जाम में फंसी कार में गर्भवती को हुआ प्रसव, लाख दुहाई के बाद भी रास्ता न मिला, फिर ये बने भगवान

Sun, 03 Mar 2019 12:31 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
woman gave birth to child in car
डेमो पिक
गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर जा रही एक कार कानपुर के गोविंदपुरी नए पुल पर जाम में फंस गई। परिजनों ने कार में मरीज होने की दुहाई दी, लेकिन किसी ने रास्ता नहीं दिया। उसी दौरान महिला को प्रसव हो गया। यह देख राहगीरों ने खुद ट्रैफिक व्यवस्था संभाली और वाहनों को इधर-उधर हटवाया, तब कार अस्पताल रवाना हो सकी।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद करीब 3:45 बजे गोविंदपुरी नए पुल पर जाम लगा था। नीचे सर्विस लेन भी जाम थी। सैकड़ों वाहन फंसे थे। गोविंदपुरी से फजलगंज की ओर आ रही एक कार भी जाम में फंसी थी। कार में गर्भवती महिला थी जिसे लेकर परिजन अस्पताल जा रहे थे। महिला की हालत बिगड़ती जा रही थी लेकिन वाहन एक कदम भी नहीं बढ़ पा रहे थे।
विज्ञापन


परिजनों की गुहार पर उधर से गुजर रहे जूही निवासी ट्रांसपोर्टर रामचंद्र सिंह के अलावा मदन अग्रवाल व कमल कुमार ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाल ली। उन लोगों ने एक-एक करके वाहन इधर-उधर से निकलवाए। आड़े तिरछे तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया। इस बीच कार में ही प्रसव हो गया। रास्ता मिलने पर परिजन कार लेकर अस्पताल रवाना हो गए। एक घंटे बाद फजलगंज थाना पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed