{"_id":"5ee7603c8ebc3e4326356222","slug":"woman-found-in-unconscious-state-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अर्धनग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में मिली महिला, होश आने पर बोली- सामूहिक दुष्कर्म हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अर्धनग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में मिली महिला, होश आने पर बोली- सामूहिक दुष्कर्म हुआ
Mon, 15 Jun 2020 05:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Jun 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सोमवार सुबह लगभग सात बजे गांव से कुछ ही दूरी पर रामगंगा नदी के किनारे एक खेत में बेहोशी की हालत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पति ने उसे सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
महिला ने होश आने पर गांव के ही पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना संदिग्ध बताई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ३५ वर्षीय महिला का पति रविवार रात पिपरमेंट के खेत मेें गया हुआ था।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक सोमवार सुबह लगभग साढ़े तीन बजे वह गांव के बाहर खेतों की ओर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके मकान के पड़ोस में रहने वाले पांच लोग आ गए और उसे उठाकर लगभग आधा किलोमीटर दूर रामगंगा नदी के किनारे ले गए।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि वहीं पांचों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जब वह बेहोश हो गई तो फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने पर हरपालपुर कोतवाल भगवान चंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। कोतवाल के मुताबिक पूरी घटना संदिग्ध है।
चार-पांच दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तब दोनों पक्षों की एनसीआर लिखी गई थी। उन्होंने बताया कि घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।