{"_id":"654644db35c0ac74d907d5b4","slug":"woman-forced-to-convert-to-religion-then-pressurized-for-marriage-victim-said-beaten-for-protesting-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: महिला का जबरन कराया धर्म परिवर्तन, फिर बनाया शादी का दबाव, पीड़़िता बोली- विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: महिला का जबरन कराया धर्म परिवर्तन, फिर बनाया शादी का दबाव, पीड़़िता बोली- विरोध पर पीटा
Sat, 04 Nov 2023 06:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 04 Nov 2023 06:50 PM IST
सार
Hardoi News: कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले में पिहानी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने युवक पर धर्म परिर्वतन करके शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
थाना टड़ियावां क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक नवंबर 2023 को मायके गई थी। वहां दो नवंबर की सुबह करीब आठ बजे पिहानी के राभा गांव निवासी सीबू घर में घुस आया। आरोप है कि सीबू ने उस पर जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
मना करने पर गालियां देते हुए उसकी पिटाई कर दी। इसके उसके सिर पर चोट आई और सीबू जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन