{"_id":"6a4fa63f44a4a4ffe10e2aed","slug":"woman-divorced-after-bullet-motorcycle-not-provided-case-registered-against-five-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों के सितम: बुलेट नहीं मिलने पर महिला को दिया तलाक, पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों के सितम: बुलेट नहीं मिलने पर महिला को दिया तलाक, पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 09 Jul 2026 11:51 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बुलेट और डेढ़ लाख रुपये नकद की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। पति ने मोबाइल पर कॉल कर तीन तलाक दे दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के ललौली कस्बे के नूरगंज मोहल्ला निवासी सईद खां ने पुलिस को बताया कि पुत्री नाजनी (26) का निकाह 22 नवंबर 2023 को मोहल्ले के समर खां के साथ किया था। पुत्री के निकाह के बाद ससुरालियों के साथ महाराष्ट्र प्रांत मुबरा जिला अलमास कालोनी स्थित मकान में रहने लगे। बुलेट व डेढ़ लाख की नकदी की मांग को लेकर पुत्री को उसका पति समर खां, सास शरीना, ससुर रईस खां, जेठ रफीक खां, चचेरे ससुर नफीस खां प्रताड़ित करने लगे।