फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies of fever in Bargawan, many sick

बरगवां में बुखार से महिला की मौत, कई बीमार

Sun, 27 Sep 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever in Bargawan, many sick
बरौर(कानपुर देहात)। मलासा विकास खंड के बरगवां गांव निवासी एक महिला की बुखार के चलते मौत हो गई। वहीं, लगभग 12 लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई सुविधा नहीं दी गई है ।
विज्ञापन

बरौर के बरगवा गांव निवासी शिवसिंह ने बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला(36) को चार दिनों से बुखार आ रहा था। गुरुवार को उसका साला गोपालपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार आया था। जो इलाज कराने के लिए बहन को अपने साथ लिवा ले गया था। जिसको इलाज के लिए प्रतिदिन घर से पुखरायां कस्बा के पास नर्सिंग होम में ले जाता था। शनिवार को सुबह अचानक घर में हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे फिर नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां से उसे कानपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव बरगवां गांव लाया गया।
विज्ञापन

घर आने पर कोहराम मच गया। पति शिव सिंह समेत, सास गंगाजली, विवाहिता पुत्री शिवानी, पुत्र पिंकल और सुमित तथा पुत्री रूपाली शव देखकर बिलखने लगी। वहीं, ग्रामीणों ने राम जी, निशू, सुमित पाल, सक्षम समेत 12 लोग को बुखार की चपेट में होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई सुविधा प्राप्त नहीं हुई है। कई ग्रामीण अपना इलाज पुखरायां, अकबरपुर में निजी चिकित्सकों से करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीएचसी देवीपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास कुमार ने बताया कि बीमारी की जानकारी मिली है। रविवार को टीम भेजकर जांच कर इलाज कराया जाएगा। महिला के बीमार होने की जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed