फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman dies in road accident at hardoi

हरदोई: बेकाबू बस ने बाइक सवार महिला को कुचला मौके पर मौत, हेलमेट लगाए होने से बची बेटे की जान

Mon, 11 Nov 2019 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Nov 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
woman dies in road accident at hardoi
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई में पाली-कांठ मार्ग पर शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सिर कुचलने से महिला की मौत हो गई। हेलमेट लगाए होने से उसका बेटा बच गया। शाहजहांपुर जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना निवासी रामसरन की बेटी सीमा पचदेवरा थाने के ग्राम माननगला में रहती है।
विज्ञापन


सीमा की तबीयत खराब चल रही है। सोमवार देर शाम बीमार बेटी को देखने रामसरन की पत्नी रामबेटी (65) अपने पुत्र सर्वेश (28) के साथ बाइक से जा रही थी। साथ में उसकी बहू विमला (25), पौत्र कृष्णा (4) और पौत्री प्रियंका (2) भी थी। सभी एक ही बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन


रास्ते में पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली-कांठ मार्ग पर पाली से दिल्ली जा रही शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामबेटी रोडवेज बस के पहिये के नीचे आ गई। उसकी जान चली गई। वहीं हेलमेट लगाए होने से उसके बेटे के मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय अन्य बाइक सवारों के सड़क के दूसरी तरफ गिरने से जान बच गई। घटना को अंजाम देकर चालक बस लेकर फरार हो गया। एसओ अशोक यादव ने बताया कि रोडवेज बस का पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed