{"_id":"667af7df79a4881a0b01e4e8","slug":"woman-dies-due-to-lightning-etawa-news-c-216-1-etw1001-113174-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिजली गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिजली गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन
इटावा। जिले की सीमा पर स्थित आगरा जिले के चित्राहाट थाना कचौरा घाट निवासी बिजरानी (65) पत्नी गयाराम मंगलवार दोपहर घर के बाहर महिलाओं के साथ बैठी थीं। दोपहर करीब दो बजे के बाद वह उठकर अपने घर जाने लगीं तभी आकाशीय बिजली गिरी। जिससे वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ीं। परिजन आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत
उदी/बसरेहर। बढपुरा थाना क्षेत्र के पूठन गांव निवासी रामतीरथ की गाय मंगलवार दोपहर खेतों में चर रही थी। तभी गाय पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। उधर चौबिया थाना क्षेत्र के गांव ऊनवा संतोषपुर में मंगलवार शाम को किसान गुलाब सिंह कठेरिया अपने खेतों पर भैंस चरा रहे थे। तभी अचानक बारिश होने लगी और उसी के साथ बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे राजस्व विभाग की टीम अखिलेश कुमार लेखपाल व रामवीर सिंह दिवाकर लेखपाल ने जांच की।