{"_id":"5eb55e100a5f31166b64eb32","slug":"woman-dies-due-to-illness-in-delhi-samples-will-go-for-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बीमारी से महिला की मौत, परिजनों के लिए जाएंगे सैंपल, शव लाने की सूचना पर पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बीमारी से महिला की मौत, परिजनों के लिए जाएंगे सैंपल, शव लाने की सूचना पर पहुंचे अधिकारी
Fri, 08 May 2020 06:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 May 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के बरौर कस्बा निवासी विमल की पत्नी की दिल्ली में बीमारी से मौत हो गई। परिजन शव को गुरुवार की रात गांव ले आए। कोरोना संक्रमण होने की संदिग्धता के देवीपुर सीएचसी अधीक्षक और थानाध्यक्ष को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शुक्रवार की सुबह एसडीएम राजीव राज भी थाने पहुंच गए।
स्वास्थ्य टीम ने शव के साथ घर को सेनेटाइज किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों के शनिवार को सैंपल लिए जाएंगे। सभी को घर में ही रहने की हिदायत दी गई है। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहदियापुर गांव निवासी संदीप ने बताया कि उसकी बहन सीमा(23) की शादी बरौर निवासी अशोक संखवार के पुत्र विमल के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई थी।
जिसके बाद से बहन और बहनोई दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करने लगे। गुरुवार की शाम सूचना दी थी कि उसकी बहन की बीमारी से मौत हो गई है। शव को एंबुलेंस से गांव लेकर आ रहे हैं। गांव के लोग कोरोना से संक्रमित होकर मौत होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। जिसकी सूचना भोगनीपुर एसडीएम, बरौर थानाध्यक्ष और देवीपुर सीएचसी अधीक्षक को दी गई।

एसडीएम ने शुक्रवार को थाने पहुंच कर मृतिका के पति से जानकारी ली। बताया की पांच दिन से उसकी पत्नी को बुखार आ रहा था। जिसका इलाज एक प्राइवेट चिकित्सक से करवाया आराम न मिलने पर सरकारी अस्पताल लिए जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
एसडीएम ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास कुमार से कोरोना की संदिग्धता के संबंध में जानकारी ली। वहीं थाना इंचार्ज दिग्विजय सिंह से चिकित्सक की सलाह के अनुसार कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। सेनेटाइज के बाद पीपीई किट पहनकर एसआई धर्मेंद्र सिंह ने पंचनामा भरकर शव को किट में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम के पहले शव का सैंपल लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव को सीधे शमशान घाट ले जाकर दाह संस्कार किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए तीन लोगों की अनुमति दी गई थी। डॉ. विकास कुमार ने बताया कि शनिवार को परिवार के मासूम समेत 11 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। वहीं एसडीएम से परिजनों को गांव से बाहर कहीं क्वारंटीन करने को कहा है।