फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies due to car collision, young man accused of crushing her

Kanpur News: कार की टक्कर से महिला की मौत युवक पर कुचलने का आरोप

Fri, 24 Jan 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to car collision, young man accused of crushing her
रनियां। थाना क्षेत्र के मुबारकपुर लाटा में गुरुवार दोपहर को खेतों के पास सड़क किनारे बैठी महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने गांव के युवक पर कार चढ़ाने का आरोप लगा हंगामा किया। मबारकपुर लाटा निवासी श्रीदेवी (55) गुरुवार दोपहर को खेतों पर चारा लेने गईं थीं। चारा काटने के बाद थकान मिटाने के लिए वह खेतों के पास सड़क किनारे बैठ कर आराम कर रहीं थीं। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं हादसा करने के बाद चालक कार लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

राहगीरों की जानकारी पर पहुंचे परिजन उनको अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर बेटे सर्वेश, रामखिलावन, सुरेंद्र बिलखते रहे। मृतक के बेटे सर्वेश ने गांव के युवक पर कार चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंच एसएसआई जयप्रकाश ने घटना स्थल पर छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता हो रही है। परिजन की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed